उरई । बुद्धवार को एट में हजारों रुपए की बकायेदारी जमा न करने वाले कनेक्शन धारकों के ख़िलाफ़ चलाये गए अभियान में विजली विभाग ने 8 कनेक्शन काट दिये । साथ ही इनको चेतावनी दी कि वे अपनी ओर से फिर कनेक्शन जोड़ने की गुस्ताखी न करें । उन्होने ऐसा किया तो जेल जाना होगा ।
बिजली व्यवस्था में भले ही बहुत सुधार न हो पा रहा हो लेकिन अपनी बकायेदारी वसूलने के लिए विभाग एकदम मुस्तैद हो गया है । आज इसका कहर कस्बा एट में बकायेदारी जमा करने में टालमटोल पर आमादा 8 उपभोक्ताओं पर टूटा । अवर अभियंता मोहन कृष्ण ने 10 हजार से 40 हजार तक के इन बकायेदारों के कनेक्शन काट कर पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी ।
इनके कटे कनेक्शन ; दिलीप सोनी , बृजेश कुमार , सुनीता देवी पत्नी जग मोहन , अरविंद कुमार , अमित अग्रवाल , बशीर अली शाह , कमाल खान और कृष्णा देवी पत्नी जाहर सिंह ।





Leave a comment