उरई। गुरुवार को उरई के अजनारी रोड रेेलवे क्रासिंग पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। इलाकाई लोगों ने कोतवाली में सूचना दी तो पुलिस मौके  पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के इलाके में प्रयास किए गए, पर कोई उसे नहीं पहचान सका। उसकी फोटो को आसपास की चौकियों व थानों में भेजा गया हैं, ताकि उसकी पहचान हो सके।

Leave a comment