कुठौंद (उरई )। एक ओर जहां प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करने का अभियान चलाकर टास्क फोर्स का गठन कर चुकी है तो वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत लाड़पुरा का दबंग गांव समाज की परती जमीन पर आज भी अपना अवैध कब्जा जमाये बैठा है। हालांकि ग्रामीणों ने परती जमीन से दबंग का अवैध कब्जा हटाने की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुये उसे परती जमीन से बेदखल करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार कुठौंद विकासखंड के ग्राम लाड़पुरा में कालका प्रसाद पुत्र रामभरोसे लंबे समय से रकवा नंबर 264 जो गांव समाज की परती जमीन है अवैध कब्जा जमये हुये हैं। इसी कारण गांव के ही दूसरे पक्ष रामबाबू पुत्र नंदकिशोर से कई बार विवाद होने से अब यह मामला दो पक्षों में फसंकर विवादित हो गया है। दो वर्षों से कालका प्रसाद ने अपनी दबंगई का नमूना पेश कर परती जमीन पर जबरन कब्जा जमा लिया था। जबकि उसी रकबे पर रामबाबू पुत्र नंदकिशोर व कालका प्रसाद के आवासों का सामना पड़ता है। और दोनों के मकान भी बराबरी पर बने हुये हैं। इसके बाद भी दूसरे पक्ष ने रकवा नंबर 264 की परती जमीन के आधे से ज्यादा भूभाग को हथियाने की नियत पर आमादा नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुये परती जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के साथ ही जरूरतमंद ग्रामीणों को उक्त जमीन का पट्टा करने की मांग की है।

 

 

Leave a comment