कालपी(उरई )। कालपी पालिका मतगणना को लेकर स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है ।एमएसबी इंटर कालेज कालपी में 14 टेबिलों पर कालपी पालिका चुनाव की तथा दस टेबिलों पर कदौरा नगर पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी ईमानदारी के साथ करने की कमर कस ली है।

कालपी प्रशासन के अनुसार निकाय चुनाव की मतगणना निष्पक्षता पूर्ण तरीके से निपटाने हेतु सीसीटीबी कैमरों का प्रयोग किया जाएगा तथा मतगणना स्थल पर अपराधियों को प्रवेश पूर्णयतः बर्जित है। मतगणना अध्यक्ष पद तथा सभासदों की अलग-अगल टेबिलों पर होगी तथा सभासदों के परिणाम आने के बाद उन्हें मतगणना स्थल से हटा दिया जाएगा। निष्पक्षता मतगणना हेतु प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क है तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा पर्यवेक्षक भी समय पर आकर मतगणना का जायजा लेगे। प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि मतगणना के समय शराब की दुकाने भी बंद कर दी  गई है तथा उपद्रवियों पर प्रशासन की पूरी नजर है। मतगणना में बवाल करने वालों को बख्शा नही जाएगा।

Leave a comment