कालपी _उरई ।बीते सप्ताह कालपी कस्बे से गायब हुई नाबालिग युवती को कोतवाली पुलिस के दरोगा ने बरामद कर लिया। खबर के मुताबिक नगर के मोहल्ला महमूद पुरा निवासी 16 वर्षीय युवती को पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर अपहृत करके ले गया था। युवती के पिता के द्वारा कोतवाली में आरोपी युवक गुलजार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर कोतवाल संजय कुमार गुप्ता तथा दरोगा वीरेंद्र कुमार सिंह खोजबीन करने में जुटे थे। मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन में अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विवेचना अधिकारी दरोगा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगा। उसे गिरफ्तार करने के लिए मुखबिरों का जाल फैला दिया गया है।

Leave a comment