
उरई। यातायात माह का समापन गुरुवार को बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में हो गया। इस अवसर पर अफसरों ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी दी और छात्र, छात्राओं को आहवान किया कि वह इन पर अमल करें। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमे छात्र, छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। अफसरों ने अच्छे प्रदर्शन पर सम्मानित किया ।
यातायात माह नवंबर का समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डा. मन्नान अख्तर व एसपी एपी सिंह ने कहा कि टै्रफिक नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाएं नहीं होगी। एएसपी सुरंेद्र नाथ तिवारी ने कहा कि यातायात विभाग नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए समय समय पर कार्यक्रम का आयोजन करता है। सीओ संतोष कुमार, टीएसआई शिव प्रताप, एआरटीओ सर्वेश कुमार, ईओ रविंद्र कुमार, कार्यक्रम को सफल बनाने में युद्धवीर कंथरिया, ममता स्वर्णकार, दीपक पांडे, शशि सिंह, अंजू पांडे, विनोद सैनी, संतोष प्रजापति आदि का योगदान रहा। इस अवसर पर बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक के प्रबंधक इं अजय इटौरिया ने भी बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि विद्यालय की ओर से हर बुधवार को हेलमेट डे मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद की ओर से 1310 ग्रीन कार्ड अब तक वितरित किए गए हैं। दस हजार ग्रीन कार्ड का लक्ष्य है। एसआर पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके जरि ए भी यातायात संबधी जानकारी दी गई। डीएम डा. मन्नान अख्तर व एसपी एपी सिंह ने एसआर पब्लिक स्कूल के छात्र, छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और हौंसला अफजाई की गई। अशोक कुमार राठौर के अलावा कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी तरफ कोंच मे ंभी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि बिना लाइसेंस के बाहन न चलाये,तेज गति से बाहन न चलाये,बिना हेल्मेटध्बिना शीट बेल्ट लगाये बाहन न चलाए शराब पीकर बाहन न चलाए, यातायात के नियमों का उल्लंघन न करें। कोई दुर्घटना होने पर 108,102,पर तत्काल सूचना दें। सीओ ने कहा कि नियमों को ध्यान में रखकर वाहन चलाएं, जिससे हादसे नहीं होंगे।





Leave a comment