
’कोंच’(उरई )। सरस्वती बिद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में यातायात जागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी रुक्मणी वर्मा ने अपने सम्बोधन करते हुये कहा कि क्षेत्र में देखा जाता है कि सबसे ज्यादा यातायात नियमो का उलघ्घन 18 साल से नीचे के लड़के करते हैं।उन्होंने अपील की है कि अभिभावक माता-पिता अपने बच्चों से किसी भी कीमत पर गाडी न चलबायें।यातायात नियमों का हर समय पालन करें।गाडी चलाते समय हेल्मिट जरूर पहनकर जाएँ।क्योंकि ज्यादातर वाहन दुर्घटनाओं में देखा गया है कि एक्सीडेंट में बाहन चालक को सर पर ही चोट आती है।और एक बात का और ध्यान रखें गाडी चलाते समय मोवायल फोन से बात न करे और बाहन चलाते समय सावधानी बरतें।साथ ही अक्सर देखा गया है कि कानो में लीड लगाकर गाना सुनते है।ये बहुत घातक है क्योंकि यात्रा के दौरान सड़क पर जब बड़ा बाहन पास होने के लिये हार्न बजाता है लेकिन कानो में लगी लीड के कारण आबाज सुनाई नहीं देती है ये भी दुर्घटना का एक पहलू है।उन्होंने यातायात नियम के पालन करने के लिये बाहनों के सम्पूर्ण कागजात साथ में लेकर चलने को भी कहा है।प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लोग गाडी चलाते समय अपने ड्राइबरी लाइसेंस,बीमा,और प्रदूषण के कागज साथ में लेकर चलें।मोटर साईकिल पर तीन सवारी बैठाकर न चलें और गाड़ी को तेज रफ्तार में न चलायें।चार पहिया चालक अपनी गाडी को चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग जरूर करें।एस एस आई मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गाडी चालाते समय सतर्कता बरतनी चाहिये।आज बाहन दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है इसका मुख्य कारण कि लोग यातायात नियमो की अनदेखी करने में लगे हुये हैं।दरोगा आर के सिंह चौहान ने कहा कि यातायात जागरूक अभियान के तहत लोगों को जानकारियां उपलब्ध करायीं गयीं।और जागरूक रहकर लोगों को यातायात के सम्बन्ध में जानकारी दें।विद्यालय के प्रबंधक बीरेन्द्र सिंह ने बच्चों से अनुरोध किया कि वह 18 साल के हो जाएँ तब बाईक का इस्तेमाल करें।सह प्रबंधक शम्भूदयाल स्वर्णकार ने कहा कि सभी को यातायात के नियमो के बारे में जानकारी रखनी चाहियनोर उन नियमों का पालन करना चाहिये।विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव करन सिंह ने कहा जीवन बहुत अनमोल है बाहन चलाते समय धीमे चले और सुरक्षित रहे।इस अवसर पर आशीष पाठक,ऋषि राज श्रीवास्तव,सुमित कौशिक,निधि सोनी,अदिति पुरोहित व पत्रकार रमेश तिवारी ने अपने अपने बिचारों से अवगत कराया।इस दौरान रघुवर शरण,जगदीश सिंह,ब्रजेंद्र यादव,दीपक लोहिया,राकेश व्यास,धीरज गुप्ता,नरोत्तम सोनी,दिलीप सोनी,शिव कुमार,राम कुमार,सुखलाल नायक,वसीम सिद्दीकी,श्रीकांत गुप्ता,विजय सिंह पटेल,सिपाही सुबोध कुमार,बलवीर सिंह,इन्द्रेश कुमार,व्यापारी नेता अजय रावत सहित विद्यालय के आचार्य एवं छात्र छात्राएं मौजूद रही।





Leave a comment