जालौन-उरई । नगर पालिका परिषद में सभासद पद के चुनाव में भाजपा के 8, समाजवादी पार्टी के 5, बहुजन समाज पार्टी के 4, कांग्रेस पार्टी के 2 प्रत्याशियों सहित 6 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

नगर पालिका परिषद के चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से छत्रसाल इंटर काॅलेज परिसर में शुरू हुई। मतगणना के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल मतगणना परिसर एवं मतगणना परिसर के बाहर तैनात किया गया था। मतगणना स्थल पर पास धारकों को जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया गया। सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू हुआ। इसके उपरांत 11 बजे से परिणाम आने शुरू हो गए। मतगणना का कार्य सायं 6 बजे तक चलता रहा। जिसमें वार्ड 1 से रवि दोहरे (भाजपा) ने 218, वार्ड 2 से राधादेवी वर्मा (सपा) ने 202, वार्ड 3 से नीता जाटव (भाजपा) 98, वार्ड 4 से विजय वर्मा (ंभाजपा) ने 52, वार्ड 5 से राजकुमार वर्मा (भाजपा) ने 32, वार्ड 6 से नदीम खां (बसपा) ने 144, वार्ड 7 से सरबर अली (ंनिर्दलीय) ने 40, वार्ड 8 से अनीता द्विवेदी (ंभाजपा) ने 69, वार्ड 9 से राबिया खातून (ंबसपा) ने 78, वार्ड 10 से किरन यादव (ंनिर्दलीय) ने 148, वार्ड 11 से विनय श्रीवास्तव (ंसपा) ने 44, वार्ड 12 से राजेंद्र कुशवाहा (ंभाजपा) ने 184, वार्ड 13 से नफीस सिद्दीकी (ंनिर्दलीय) ने 468, वार्ड 14 से अनिल यादव (ंकांग्रेस) ने 215, वार्ड 15 से सुरेंद्र कुशवाहा (ंनिर्दलीय) ने 8, वार्ड 16 से नरसिंह यादव (ंसपा) ने 13, वार्ड 17 से महनूर खातून (ंबसपा) ने 72, वार्ड 18 से ललित अग्रवाल (ंभाजपा) ने 84, वार्ड 19 से गजेंद्र सिंह कुशवाहा (ंबसपा) ने 123, वार्ड 20 से मिथलेश कुमारी (ंनिर्दलीय) ने 6, वार्ड 21 से खुशबू अग्रवाल (ंभाजपा) ने 350, वार्ड 22 से दिलीप कुमार चतुर्वेदी (ंकांग्रेस) ने 143, वार्ड 23 से सोमिल याज्ञिक (ंसपा) ने 30, वार्ड 24 से इकबाल सिद्दीकी (ंनिर्दलीय) ने 10 एवं वार्ड 25 से निशा खातून (सपा) ने 93 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों को पराजित कर जीत हासिल की।

 

 

 

Leave a comment