कालपी(उरई )। नगर पालिका परिषद कालपी में अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी बैकुंठी देवी ने भाजपा प्रत्याशी मीरा गौतम को 1806 मतों के अंतर से हराकर नीला परचम फहराने में सफलता हासिल की जबकि इस सीट पर कांग्रेस प्र्रत्याशी तीसरे और सपा प्रत्याशी चैथे स्थान पर रही।

कालपी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर 12 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। आज मतगणना के अंत में बसपा प्रत्याशी श्रीमती बैकुुंठी देवी मां बसपा के कद्दावर नेता जगजीवनराम अहिरवार 8383 मत पाकर प्रथम स्थान पर रही और वह 1806 मतों से विजयी घोषित की गई जबकि सत्तारूढ दल भाजपा प्रत्याशी मीरा गौतम को 6577 मत पाकर संतोश करना पड़ा। इस महत्वपूर्ण चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुड़िया सोनकर 2860 मत पाकर तीसरे स्थान पर रही जबकि समाजवादी प्रत्याशी कुसुम देवी को 2608 मत पाकर चैथे स्थान पर रही। निर्दलीय प्रत्याशी सीमा जाटव 1705 मत प्राप्त हुए तथा निर्दलीय प्रत्याशी मंजू पत्नी महेन्द्र गौतम 1659 से संतोष करना पड़ा। चुनाव के दौरान प्रशासन तथा पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद और चैकन्ना रहा।

 

दिग्गजों की महत्वकांक्षा से भाजपा प्रत्याशी की हुई हार

भाजपा के दिग्गजों की गुटबाजी के कारण तथा अति आत्म विश्वास से लबालब तथा डेमेज कंट्रोल रोकने में नाकामयाब रहने के कारण आसानी से जीती जा सकने वाली अध्यक्ष पद की सीट पार्टी के जयचंदों की महत्वकांक्षा की भेंट चढ़ गई। अपना नाम प्रकाश में न लाने की शर्त पर भाजपा के दिग्गज द्वय नेताओं ने बताया कि पार्टी के दिग्गज नेता यदि चाहते को पार्टी हरहाल में कमल खिला सकती थी लेकिन जानबूझकर का्रस वोटिंग एवं डेमेज कंट्रोल के कारण पार्टी प्रत्याशी को पराजय का मुह देखना पड़ा।

इंसेट–

सपा नेता अरविंद यादव ने हैट्रिक लगाई

कालपी नगर पालिका से वार्ड सभासद सपा प्रत्याशी अरविंद यादव अपनी लोकप्रियता से हैट्रिक लगाने मे कामयाब रहे है। नगर के वार्ड नंबर सात राजघाट से सपा प्रत्याशी अरविंद यादव ने सभासद पद हेतु तीसरी बार लगातार जीत हासिल कर अपनी लोकप्रियता का परिचय दिया है। यहां यह भी गौरतलब हो कि उन्होंने नगर के समस्त सभासदों में अधिक 204 मतों से जीत हासिल की है।

Leave a comment