जालौन-उरई । नगर पालिका परिषद की कमान अब भाजपा के गिरीश कुमार गुप्ता संभालेंगे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इकबाल मंसूरी (निर्दलीय) को 3152 मतों से हराया। तो वहीं, सपा व बसपा के प्रत्याशी क्रमशः तीसरे व चैथे स्थान पर रहे।

भाजपा के गिरीश कुमार गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे एक दर्जन उम्मीदवारों को पराजित करते हुए 9816 मत प्राप्त कर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी संभाली। उन्होंने अपने निटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी इकबाल मंसूरी (कुल मत 6664) को 3152 मतों से पराजित किया। तो वहीं, समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे चंद्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन को 4150 एवं बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रेमकुमार गुप्ता को 3977 मत मिले।

 

इंसेट–

सबसे कम उम्र की सभासद चुनी निशा खातून

जालौन। 22 वर्षीय निशा खातून पत्नी जैद सिद्दीकी पालिका में सबसे कम उम्र की सभासद बनकर पहुंची।

 

इंसेट–

नफीस ने बड़े अंतर से हराया पुनीत को

जालौन। वार्ड नंबर 13 से सभासद नफीस सिद्दीकी (निर्दलीय) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पुनीत कुशवाहा को 468 मतों से पराजित कर सबसे बड़ी जीत हासिल की। तो वहीं, वार्ड नंबर 21 से खुशबू अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वदी को 350 मतों से हराकर दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की।

Leave a comment