उरई। माधौगढ़ के बहादुर सिंह इंटर काॅलेज में शुक्रवार को क्षेत्र की तीन नगर पंचायतों की मतगणना हुई। जिसमें दो जगह अध्यक्ष पद पर भाजपा को कब्जा मिला जबकि एक नगर पंचायत में चेयरमैनशिप सपा को हासिल हुई।
रामपुरा नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में नया इतिहास रचा गया। यहां भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह के लिए मुस्लिम बाहुल्य वार्डों के डिब्बों में वोटों की बरसात देखने को मिली जिसने उनकी जीत में निर्णायक भूमिका अदा की। शैलेंद्र सिंह को 1636 मत मिले। भाजपा के परंपरागत वोटों को हथिया लेने की वजह से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन कुमार त्रिपाठी पिंकी 1099 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह को डमी उम्मीदवार माना जा रहा था। रामपुरा रियासत के पूर्व उबारीदार परिवार के केशवेंद्र सिंह ने उनके लिए अपनी पूरी प्रतिष्ठा झोंक रखी थी। लेकिन उनको केवल 1024 मत ही मिल सके। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार वीर सिंह पाल के वोट बैंक में भाजपा उम्मीदवार ने जबर्दस्त सेंधमारी की। जिसकी वजह से उन्हें 953 मत पाकर चैथे स्थान पर रह जाना पड़ा।
माधौगढ़ नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद पर भाजपा को कामयाबी मिली। भाजपा प्रत्याशी राजकिशोर गुप्ता को इस चुनाव में 1682 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा उम्मीदवार आलोक मिश्रा ने 1075 मत पाये। सपा उम्मीदवार कर्पूरी यादव यहां निर्दलियों से भी पिछड़ गये उन्हें लगभग 650 मत मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विष्णुप्रताप सिंह को 1050 और रत्नेश शर्मा को 881 मत मिले।
अलबत्ता माधौगढ़ तहसील की ऊमरी नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी को अपनी बोहनी करने का अवसर मिल गया। सपा उम्मीदवार रेखा खटीक ने 1075 मत पाकर निर्वाचित होने में सफलता प्राप्त की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे वीरेंद्र दोहरे को 928 मत मिले।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts