उरई । प्रदेशीय आवाहन पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आज दूसरे दिन यानि 45वें दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।

प्रदेशीय आवाहन पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में आज दूसरे दिन यानि 45वें दिन ज्योति द्विवेदी, रेशमा खातून, सरस्वती देवी, अशोक देवी, रेखा अवस्थी, विद्या देवी, सुमित्रा, छुन्नी देवी, राजेश कुमारी, सरवेश कुमारी, उमाकांती अरुणा विश्वकर्मा, सरोज देवी, सुलोचना देवी, कलावती, मीना देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने संगठन के बैनर तले जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। संगठन की महिलाओं का कहना है कि पहले चरण में हम लोगों ने शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया इसके बाद भी कोई ध्यान नहींदिया गया। इस लिए दूसरे चरण में धरना प्रदर्शन करके आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती है जिससे आंगनबाड़ी कर्मचारी बहनों की खाली थाली भर सकेें। आंगनबाडी संगठन की महिलाओं का कहना है कि सरकार उनकी 13 सूत्रीय मांगों को अपने निजी संज्ञान में लेकर जल्द निर्णय लेने की कृपा करें जिससे सभी बहने अपना धरना प्रदर्शन बंद कर अपने कार्यो का निर्वाहन कर सकेें।

Leave a comment