उरई, । शहर के उमरारखेरा मोहल्ले में पुलिस ने मशहूर आयुर्वेदिक कंपनी डाबर के नाम से नकली चूर्ण बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी । पुलिस के पहुँचते ही फैक्ट्री संचालक भाग निकला । छापेमारी में बड़ी मात्रा में कायम चूर्ण के नकली रैपर, होलोग्राम और शीशियाँ मौके से बरामद की गयीं ।
कंपनी के नाम के नकली चूर्ण बनने की जानकारी मिलने पर डाबर के जाँच अधिकारी अमित कुमार ने यहाँ आ कर पड़ताल की और इसके बाद उन्होने कार्रवाई के लिए पुलिस की सहायता ली । कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र दुबे ने बताया कि अमित कुमार की तहरीर पर फरार फैक्ट्री संचालक गुड्डू दोहरे के ख़िलाफ़ जालसाज़ी का मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है ।







Leave a comment