’कोंच’(जालौन)। नगर के शिक्षण संस्थान अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में आयोजित नारी सुरक्षा एवं शसक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में मंचस्थ अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी रुक्मणी वर्मा,उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी,नव निवर्।ाचित पालिका चेयरमेन डा.सरिता वर्मा,महाविद्यालय के प्रबंधक बिपिन शुक्ला,प्राचार्या डा.नीता रेजा,विद्यालय के संरक्षक प्रमोद शुक्ला लला,पत्रकार रमेश तिवारी,पुरषोत्तम रिछारिया,अरबिंद कुमार दुबे मंटू,आदि का महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा माला पहनाकर स्वागत कर मंगल तिलक किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिये अनेकों कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर सभी को  भाव बिभोर कर दिया।महाविद्यालय में तेजस्वनी शर्मा,नीता फातिमा,समीक्षा अग्रवाल,शिखा झा,आदि छात्राओं ने नारी सम्मान के लिये अपने अपने तरीके से अपने अपने बिचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में बोलते हुये अतिथियों की श्रृंखला पुलिस क्षेत्राधिकारी रुक्मणी वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा अनुसार महिलाओं को उनके सम्मान और स्वाभिमान की खातिर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उन्होंने कहा महिलायें अपने को कभी कमजोर न समझें और अपने अधिकारों का प्रयोग करें।उन्होंने कहा समाज पर जितना अधिकार पुरुषों का है उतना ही अधिकार महिलाओं का भी है महिलायें अपने को कमजोर न समझे।उन्होंने स्कूली छत्राएं और शिक्षकाओं से अनुरोध किया नारी के सम्मान हेतु सरकार ने बूमेंन पावर नंबर 1090 और डायल 100 करके होने बाली छीटाकशी और घटनाओं की जानकारी देकर अपने को सुरक्षित महसूस करें।शिक्षित परिवार बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने महिलाओं से आह्वाहन करते हुये कहा कि महिलायें स्वयं आत्म निर्भय बनें और समाज की उन्नति में अपना महत्व्पूर्ण योगदान दें।इसी कड़ी में अतिथि उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी ने कहा कि नारी आज अपने को सबल समझे जहा सरकार उनकी सुरक्षा हेतु एंटी रोमियो स्क्याड और महिला सुरक्षा हेतु तमाम योजनाएं चलायी जा रहीं है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को डरने की कोई जरुरत नहीं है शासन और प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिये तत्पर है।नव निर्बाचित पालिका चेयरमेन डा.सरिता वर्मा ने महिलाओं को प्रेरणा देते हुये कहा  कोई हम पर हॉबी न हो सके इस लिये महिलाएं आगे बढ़कर अपना स्थान खुद बनाकर चलें और महिलाये अपने को कमजोर न समझें। कार्यक्रम में सरस्वती बालिका बिद्या मंदिर इंटर कालेज,कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज,नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कालेज,मथुरा प्रसाद महाविद्यालय और एस.टी.के.पब्लिक स्कूल आदि की तमाम छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।इस अवसर पर विद्या मंदिर से आचार्य राजेन्द्र दुबेदी,कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज से रत्ना अवस्थी,अखलेश,ज्ञान कुँअर,अपर्णा मिश्रा,अर्चना,नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कालेज से शिक्षिका संगीता गोस्वामी,रेखा शर्मा,कु पारुल,सोनम,निधि मिश्रा,एस टी के पब्लिक स्कूल से शिक्षिका श्रद्धा दुबेदी,संगीता,मथुरा प्रसाद महाविद्यालय से प्रोफेशर मधुरता दुबेदी,और अशोक शुक्ला महाविद्यालय से मनीषा चंदेरिया,निधि मिश्रा,शबाना,प्रिया,शालिनी,महिमा,मोहम्मद नोशाद,मनीष दुबेदी,गौरब श्रीवास्तव,गौरब अग्रवाल,अजय पाठक,उदयकांत बाजपेयी,अनिल,महेंद्र,आशीष,गीता,और नारायण आदि शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डा.नीता रेजा ने आये हुये अतिथियों का आभार जतया।कार्यक्रम का कुशल संचालन अभिषेक रिछारिया पुन्नी ने किया।

 

Leave a comment