उरई। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सात दिसम्बर 17 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास जालौन स्थान उरई कार्यालय परिसर में मनाया गया। ले. कर्नल आरपी यादव एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जालौन ने पूरे स्टाफ के साथ अपर जिलाधिकारीआरके सिंह, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सशस्त्र सेना दिवस का प्रतीक लगाया।

झंडा दिवस के अवसर पर सभी गणमान्य नागरिकों, विद्यालयों एवं प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं के अध्यक्षों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अपील की कि आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक धन देकर सहयोग करे। इस एकत्रित धन से देश की एकता एवं अखंडता हेतु युद्ध एवं युद्ध जैसे हालात के दौरान शहीद सैनिकों की वीर नारियों, आश्रितों युद्ध में अपंग सैनिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर पूर्व सैनिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसके लिए आप सभी लोग जो दान करना चाहते है तो आज या आज के बाद भी इस कार्यालय में नगद चेक या डाफ्ट्र के रूप में जमा कर सकते है। झंडा दिवस समारोह के दौरान 16 सैन्य विधवाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर पूर्व सैनिकों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर कर्नल आरएस सक्सेना एवं सैनिक बंधु कमेटी के उपाध्यक्ष कैप्टन गंगाराम पाल, पूर्व सैनिक सीपी तिवारी, डा. राजीव दुबे, डा. दिलीप त्रिपाठी समस्त ईसीएचएस स्टाफ तथा इस कार्यालय में कार्यरत पूर्व सैनिक सीताशरण, कल्याण कार्यकर्ता लिपिक फूलसिंह पाल, लिपिक सुनील कुमार गुप्ता, श्रीमती मुन्नी देवी, राजेश सिंह सेंगर, मनोज कुमार एवं काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

 

Leave a comment