’
’कोंच’(उरई )। नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा ने अपना मन्तव्य साफ करते हुए कहा है कि कुछ राजनैतिक विरोधी लोग उनकी छवि को खराब करने के उद्देश्य से मेरे खिलाफ अनर्गल पार्टी विरोधी बात करके भारतीय जनता पार्टी में जाने की खबरे फैला रहे है जो नितांत भ्रामिक और झूठी है उनकी आस्था पूर्व से ही कांग्रेस पार्टी में रही है और आज भी है और आगे भी रहेगी उन्होंने कहा कि उनकी जीत को विरोधी पचा नही पा रहे है और मेरी पद और प्रतिष्ठा को हानि पहुचा रहे है उन्होंने कोंच की जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जो सहयोग दिया उसे सजोकर कर रखगे और जनता और जनार्दन के लिए उनके दरवाजे दिन रात खुले रहेंगे नगर के विकास के लिए वह भरसक प्रयास करेगी नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए जी जान से काम करेगी इस दौरान आनंद अग्रवाल हरिशंकर अग्रवाल छोटे लाला मिस्त्री सन्दीप अग्रवाल मंगल अग्रवाल छोटे अग्रवाल रामकुमार अग्रवाल सहित तमाम समर्थक शुभचिंतक पार्टी नेता एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Leave a comment