’कोंच’(उरई )। कोंच कोतवाली के गिरवर नगर के नजदीक एक नाले के पास बीते 18 नवंबर को आराजी लेन निवासी अकबर उर्फ भुर्री पुत्र मूसा कुरैशी को उनके साथी शाम के समय यह कहकर घर से लिवा लाये थे तो साथियो ने उनके पिता मूसा के पूछने पर कहा था कि अभी आ जायगे तो रात के समय भुर्री नही लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन के लिए इधर उधर भागे और भुर्री के साथियों के घर गए तो वह भी अपने घरों से गायब हो गए थे सुबह जानकारी लगी कि एक सिर कटी लाश पड़ी हुई है तो मौके पर भुर्री के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की थी पुलिस उसी दिन भुर्री के भाई अफसर उर्फ कालिया की तहरीर मुकदमा धारा302 147 201 और 506 आई पी सी की धारा में इरफान कुरैशी पुत्र बराती गोलू पुत्र इस्माइल कुरैशी अनीस व रहीश पुत्रगण बब्बू कुरैशी और उमेश कबूतरा के विरुद्ध दर्ज किया गया था इस हत्याकांड में इरफान और काले ने सी जे एम जालौन स्थान उरई की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था सी जे एम कोर्ट से अभियुक्तों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ हेतु बुलाया गया था जहाँ दोनों अभियुक्तों ने सुबह आठ बजे इस हत्याकांड में प्रयुक्त किये सामान को अभियुक्तों की निशानदेही पर ईदगाह के पीछे नागफनी की झाड़ियों में कत्ल करने के बाद फेक दिया था जहाँ आज पुलिस ने सामान में दो चाकू बरामद किए पुलिस की पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने इस हत्याकांड की वजह पुलिस मुखबरी बताया और कहा है कि म्रतक अकबर उर्फ भुर्री ने कई बार पुलिस मुखबरी करके मेरे ऊपर गौकशी से जुड़े और चोरी के मुकदमे दर्ज कराए है इसी खुन्नस में मैंने घर से बुला कर अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी थी और म्रतक का एक हाथ पंजा भी काट दिया था पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया इस हत्याकांड में अभियुक्तों को निशानदेही पर बरामदगी के समय प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह एस एस आई मनोज कुमार सिंह एस आई आर के सिंह चैहान हेड कांस्टेबल मुहम्मद आजाद सिपाही सचिदानंद यादव मुहम्मद सद्दाम हुसैन प्रदीप पाल अनिल कुमार सिंह मानसिंह आदि की मेहनत का नतीजा है कि इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस की सफलता से हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है।

 

 

’हत्या अभियुक्त इरफान के खिलाफ कोतवाली में दर्ज एक दर्जन मुकदमे’

कोंच’(जालौन)। अकबर उर्फ भुर्री के हत्याकांड में हत्यारे इरफान कुरैशी पुत्र बराती कुरैशी निवासी आराजिलेंन एक शातिर किस्म का बदमाश है और पुलिस रिकॉर्ड में इरफान पर करीब एक दर्जन मामले चल रहे है एस एस आई मनोज सिंह ने बताया कि इरफान आपराधिक वारदाते करके पुलिस को चकमा देता रहा है इरफान पर जहां गौवध से जुड़े और चोरी के बारह मुकदमे कोंच कोतवाली में पंजीकृत है उक्त अभियुक्त गौकशी करने का टॉप टेन अपराधी है अपनी बदमाशी से गौकशी करके रोजी रोटी चलाता था।

 

Leave a comment