उरई। कोंच में संविदा विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। 3311केबी उप संस्थान कोंच में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने ठेकेदार पर वायदा खिलाफी एवं उनकी जायज मॉगों को न सुनने का आरोप लगाया है। इन संविदा कर्मचारियों ने बताया कि अगस्त 2016 से कुछ कर्मचारियों का भुगतान ही नहीं किया गया है तथा इसके बाद सत्रह कर्मचारियों का अप्रेल 2017 से भुगतान नहीं किया गया है हम लोगों को मात्र आश्वासन ही मिल रहे हैं। वर्ष 2016 से अब तक का ईपीएफ का कोई हिसाब ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है। तृतीय अनुबन्ध के अनुरूप वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। हड़ताल कर रहे तथा धरने पर बैठे इन संविदा विधुतकर्मियों ने बताया कि यदिउनकी न सुनी गयी तो वह भूख हड़ताल पर भी बैठेगें। हम आपको बताते चलें कि यह विधुत संविदाकर्मी बडी ही मेहनत के साथ काम करते हैं और इनके हड़ताल पर चले जाने से विधुत व्यवस्था बुरी तरह पटरी से उतर गयी है। बेचारे संविदा कर्मचारियों के ठेकेदार द्वारा भुगतान न होने से इनकी पारिवारिक स्थिति जर्जर हो गयी है और वह परेशान हैं। वहीं जब इस सम्बन्ध में एसडीओ कोंच से वार्ता करनी चाही तो उन्होनें कहा कि उन्होनें अपने अधिकारियों से वार्ता की है और जल्द ही हल निकलेगा।

Leave a comment