उरई| कालपी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने के कारण हुए हादसे में उस पर सवार एक ग्रामीण की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।
आज सुबह 10 बजे इकौना निवासी सुरेश निषाद (35वर्ष) ट्रैक्टर पर बैठ कर जा रहा था। शराब के नशे में होने की वजह से चालक ट्रैक्टर संभाल नही पाया और कीरतपुर के तालाब के पास मोड़ पर ट्रैक्टर पलट गया जिससे सुरेश की उसके नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। ट्रैक्टर पुराना होने की वजह से उस पर कोई नंबर नही पड़ा था। जिससे ट्रैक्टर के नंबर की जानकारी नही हो पाई।







Leave a comment