उरई। उधार के तगादे के दौरान दो पक्ष सड़क पर आपस में उलझ गये। जिसकी कीमत उन्हें हवालात के भीतर होकर चुकानी पड़ी।

जालौन के मोहल्ला भवानीराम में कमलेश सिंह और शिवशंकर कुशवाहा के बीच उधार के तगादे को लेकर शुरू हुई बहस हाथापाई में बदल गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को धर दबोचा और शांति भंग की आशंका में उन्हें हिरासत में लेकर सीखचों के भीतर कर दिया।

Leave a comment