उरई। इंतजार की घड़ियां आखिर समाप्त हो गई। नगर निकाय के निर्वाचित अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत 12 दिसंबर को होगा।

अपर जिलाधिकारी आरके सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले में चार नगर पालिकाओं और आधा दर्जन नगर पंचायतों के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। 1 दिसम्बर को हुई मतगणना के बाद इन सभी का निर्वाचन घोषित हो गया था। जिसके बाद दायित्व संभालने के लिए सभी वेसब्री से शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे थे। आखिर उनका इंतजार पूरा हुआ और 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक का आयोजन कर सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में बोर्ड अपना विधिवत कार्य शुरू कर देगें।

 

 

Leave a comment