उरई। माधौगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को दो मोटर साइकिलें रजपुरा के पास आमने-सामने भिड़ गईं। जिससे दोनों के सवार घायल हो गये। इनमें एक घायल को गंभीर हालत के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
ग्राम रजपुरा में आज दोपहर विपरीत दिशा में आ रहे धनौरा कलां निवासी कांशीराम (62वर्ष) और रुद्रपुरा निवासी शिशुपाल (37वर्ष) की मोटर साइकिलें आमने-सामने भिड़ गईं। स्पीड तेज होने से भिड़ंत जोरदार हुई जिसमें दोनों घायल हो गये। बाद में कांशीराम को गंभीर हालत के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्पेलर से कटा ग्रामीण का हाथ
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के नैनापुर में लाही पिरवाते समय ग्रामीण का हाथ स्पेलर में फंसकर कट गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर पहुंचाया गया।
हादसे के शिकार विनीत कुमार निवासी देवनपुरवा के भाई संदीप कुमार ने पुलिस को दिये प्रर्थनापत्र में बताया कि उसका भाई गुरुवार की शाम नैनापुर में बालजी गुर्जर के स्पेलर में लाही पिरवाने गया था। स्पेलर मालिक की लापरवाही से विनीत उसकी जद में आ गया और अपना हाथ गंवा बैठा जबकि हादसा देख बालजी विनीत की परवाह किये बिना मौके से भाग निकला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।







Leave a comment