उरई। कालपी में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा करते हुए आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

गश्त के दौरान कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक सलमान को खानकाह शरीफ के पास झगड़े की सूचना मिली जिस पर वे तत्परता पूर्वक मौके पर पहुंच गये और उन्होंने अखिलेश, रामकिशुन, योगेश व प्रताप को दबोच लिया। उधर मैनूपुर में भी उत्पाद करते हुए भारत सिंह तथा रामकिशुन दबोच लिए गये। सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।

Leave a comment