उरई। माधौगढ़ क्षेत्र में अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलवाया है।
माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम चितौरा में अवैध रूप से गुटखा निर्माण की फैक्ट्री संचालन की खबरे आ रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को अचानक वहां छापा मार दिया। मौके पर भारी मात्रा में कच्ची सुपाड़ी, तंबाखू व अन्य सामग्री और गुटखे के रैपर बरामद हुऐ। फैक्ट्री संचालक जगदीश को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई।
प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है । उनके आने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक धाराओं में कार्रवाई की जायेगी।







Leave a comment