उरई। नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण पर सिरसा कलार में डाॅ. भीमराव अंबेडकर बालिका इंटर काॅलेज में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने छात्राओं से कहा कि वे पुलिस से दुराव न रखे क्योंकि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय प्रसंग का अंदेशा होने पर तत्काल पुलिस हैल्प लाइन पर काॅल करें। पुलिस अविलंब उनकी मदद के लिए पहुंचेगी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आमतौर पर भी छात्राओं और महिलाओं से अभद्र हरकत करने वाले शोहदों के खिलाफ पुलिस ने निगरानी बढ़ा रखी है। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है जिससे मनचलों के हौसले पस्त हो चुके हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाॅफ ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।

Leave a comment