
उरई। रामपुरा में कानपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता के खिलाफ दर्ज किये गये छेड़खानी के मुकदमे को लेकर श्रमजीवी प्रेस क्लब के तत्वावधान में पत्रकारों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह से भेंट की।
पत्रकारों ने आरोप लगाया कि उक्त मामले में एक तरफा कार्रवाई की गई है। नाली के पानी को लेकर विवाद की वजह से दोतरफा मारपीट हुई थी। जिसमें पत्रकार के परिजन घायल हुए। फिर भी पुलिस ने पत्रकार का मुकदमा तहरीर देने के बावजूद नही लिखा। जबकि दूसरे पक्ष से मारपीट की मामूली घटना को संगीन रूप देने के लिए पत्रकार के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा लिख लिया।
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल को निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में श्रमजीवी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश खरकया, सुनील शर्मा, राकेश बाथम, राजेश द्विवेदी, गोविंद सिंह दाऊ, जयहिंद खरकया आदि शामिल थे।







Leave a comment