उरई। आफीसर कालौनी में शुक्रवार को अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई।
आज सुबह लोगों ने आफीसर कालौनी की सड़क पर डा. एमपी पाल के क्लीनिक के पास एक युवक का शव पड़ा देखा तो हलचल मच गई। खबर मिलने पर पुलिस ने आकर शव को सील बंद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। काफी प्रयास के बावजूद पुलिस अभी तक शव की पहचान नही करा सकी है।







Leave a comment