
उरई। नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन के मोर्चे पर डटीं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षित कराने के लिए ऐसा स्वांग रचाया कि लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री संघ की पदाधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री का विवाह नही हुआ है इसलिए उन्हें घर-गृहस्थी वालों का दर्द नही मालूम। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की गृहस्थी के दर्द का एहसास कराने के लिए मुख्यमंत्री का विवाह कराना पड़ेगा।
इस आवाहन के तहत कलेक्ट्रेट में ही मण्डप गाड़कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सीएम के विवाह का रूपक रच डाला। इसमें अर्चना नाम की एक कार्यकत्री योगी का भेष बनाकर दूल्हा बन गई जबकि उसकी दुल्हन का स्वांग रानी गुप्ता ने रचाया। इसके बाद विवाह गीत और गालियां गाते-गाते आंगनवाड़ियों ने अपनी मांगों को लेकर संगीतमय नारेबाजी करते हुए जमकर लोगों का मनोरंजन किया।







Leave a comment