उरई। जालौन कस्बे में मुस्लिम समाज के इज्तिमाई शादी समारोह में एक दर्जन जोड़े निकाह कबूल करके एक दूजे के हो गये।
जलसे का आयोजन छत्रसाल इंटर कालेज में किया गया था। जिसमें आयोजकों के आमंत्रण पर भाजपा के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता नये जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस मौके पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सामूहिक विवाह समारोह को अच्छी पहल करार देते हुए कहा कि इससे फिजूलखर्ची पर रोक लगती है और सादगी को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि गरीबों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे आयोजनों से समाज की व्यापक भलाई होगी।
आयोजको ने नये जोड़ों के लिए दहेज का भी दिल खोलकर इंतजाम किया था। जिसमें सभी को एक-एक मोटर साइकिल, एक-एक एलसीडी, कूलर, फ्रिज, अलमारी, डबल बैड आदि सामान शामिल है।







Leave a comment