उरई (जालौन)। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। जिसमे सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही पर की गई अनुपालन आख्या पर चर्चा हई और अस्पतालों में वित्तीय वर्ष 2017-18 में रोगी कल्याण समिति के अन्टाइड फण्ड से चिकित्सालयों में आवश्यक सुविधाओं हेतु मरम्मत कार्य बाल पेंटिंग कार्य, बैनर, जल प्रबन्धक, स्टेशनरी विधुत व्यवस्था एवं विद्युत मरम्मत एलईडी बल्ब क्रय आदि अन्य व्यवस्थाओं को सुद्रढ़ करने पर समिति ने सहमत प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया, एवं समिति के अन्य सदस्य तथा चिकित्सक उपस्थित रहें।






Leave a comment