उरई । समस्त बैंकर्स एवं कृषि विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों के ग्रामों में शिविर आयोजित कर किसानों का पंजीकरण करें और उनकी फसल को बीमित करायें। यह कार्य 16 दिसम्बर से पूर्व कर लिया जाये।

उक्त बात जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक किसान की फसल को बीमित कराने का कार्य कृषि विभाग एवं बैंकर्स को करना है। इसलिए इसमे शीघ्रता करें। उन्होंने किसानों से भी अपेक्षा की कि वह अपनी फसल को बीमित कराने में बैंकर्स का सहयोग करें और अपना बीमा अंश जमा करायें। इस वर्ष जनपद के सभी ग्राम एवं मजरे फसल बीमा हेतु चिन्हित कराये जा रहे है। पिछली वर्ष जनपद के कई ग्राम फसल बीमित होने से छूट गये थे जिन्हें इस वर्ष सम्मिलित किया जा रहा है। कृषि विभाग के पोर्टल पर भी किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। समस्त बैंकर्स अपनी बैंको पर किसान के्रडिट कार्ड लोनर से फसल बीमा अंश काट कर उनकी फसल बीमित करायें। इसके साथ ही बैंकर्स अपनी बैंक पर विभिन्न जिन्सों की फसल बीमा का बीमा अंश से सम्बन्धित धनराशि कटौती प्रति बीधा धनराशि को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित करें। जिससे किसानों को इसकी जानकारी हा सके और वह अपनी फसल बीमित कराने हेतु बीमा अंश जमा कर बीमा करा सके। जिससे दैवीय आपदा आने पर फसल खराब होने की स्थिति में उन्हें बीमा धनराशि प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने कहाकि समितियों पर खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। और किसानों को प्राप्त होती रहे। उसके साथ ही बाजार में ब्लैक मार्केटिंग न हो यह भी सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार पाठक, जिला कृषि अधिकारी, राम मिलन सिंह, बीमा एजेन्सी के अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a comment