उरई। कोंच रोड स्थित एसआर डिग्री काॅलेज में आदर्श गोस्वामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का 11वां आयोजन रविवार को होगा। जिसमें प्रदेश की भूतत्व एवं खनिकर्म राज्य मंत्री अर्चना पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नवयुगलों को आशीर्वाद प्रदान करेगीं।

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के युवा नेता गणेश दत्त गिरी गोस्वामी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आयोजन में 25 सजातीय बहनों के हाथ पीले कराये जायेगें। इसके लिए आयोजित पत्रकार वार्ता में गणेश दत्त के साथ कल्याण गोस्वामी सेवढ़ा, संजू गोस्वामी, संतोष गोस्वामी, दिलीप गोस्वामी व कमलेश झा उपस्थित रहे।

Leave a comment