
कोंच-उरई । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड नदीगांव के अध्यक्ष कृष्णकांत वाजपेयी ने कहा कि शासन और प्रशासन की मंशा को केन्द्र में रखकर प्रत्येक परिषदीय शिक्षक अपने कर्तव्य का पालन करने में लगा है लेकिन विभागीय तौर पर केवल प्रताडऩा ही मिल रही है जो शिक्षकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है, इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
वाजपेयी ने बताया कि अकारण वेतन रोकना और शोषण का संगठन विरोध करेगा साथ ही विगत चार माह से विकास खंड नदीगांव के अनेक शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगायी गयी, संगठन के माध्यम से शिक्षकों के प्रत्यावेदन जमा किये गये लेकिन कार्यालय द्वारा आजतक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी गयी, इसके साथ ही विगत माहीनों से शिक्षकों के चिकित्सीय अवकाश की पत्रावलियां कार्यालय में धूल खा रही हैं जिनके पटल बाबू सेवा पुस्तिका आदि का बहाना बनाकर कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाते हैं। पदोन्नति की प्रक्रिया पर भी कोई सकारात्मक गतिविधि देखने को नहीं मिलती है। आखिर कब तक शिक्षकों के धैर्य की परीक्षा होगी, जिला नेतृत्व के माध्यम से शीघ्र ही विकास खंड नदीगांव का प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन से वार्ता करके प्रत्येक समस्या के यथोचित निस्तारण के प्रयास करेगा।






Leave a comment