उरई। पीआरडी के जवानों ने अपने कमाडेंट पर उगाही के लिए डयूटी देने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

पीआरडी जवानों महेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, प्रेमनारायण, शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, सतीश, मलखान, लक्ष्मीशंकर, नरेंद्र कुमार, शिवराज सिंह, विश्वनाथ, दौलतराम, कुवर किशोर आदि ने शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पहले उन सभी को पर्याप्त डयूटी मिलती थी। लेकिन तीन-चार माह पहले पदस्थ हुए मौजूदा कमाडेंट मनोज कुमार यादव ने इसमें ब्रेक लगा दिया है। शासन ने प्रत्येक जिले को पीआरडी के 50 जवानों को ट्रैफिक डयूटी पर लगाने के लिए निर्देशित किया है। लेकिन प्रशिक्षण प्रमाण का बहाना लेकर मनोज कुमार यादव इस डयूटी को देने में आनाकानी कर रहे हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर पीआरडी जवानों को कमाडेंट के शोषण से सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया।

Leave a comment