उरई।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि 11 दिसम्बर को पार्टी कार्यालय उरई में प्रातः 11 बजे से पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उक्त बैठक में बूथ अध्यक्षों एवं बूथ लेबिल एजेंट बनाने की पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौपी जाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि समय से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाए।

 

Leave a comment