उरई। दबंग द्वारा मोटर साइकिल तोड़कर पीड़ित की पिटाई करने के मामले में अधिकारियों के हस्तक्षेप के चलते पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज हो सका।

सिरसाकलार थाना अंतर्गत ग्राम गधेला में गत 4 दिसम्बर को मदन सिंह ने रामरतन सिंह की मोटर साइकिल तोड़कर उनके साथ मारपीट कर दी थी और जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया था। स्थानीय पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी बरत रही थी। जिसके बाद पीड़ित ने अधिकारियों से गुहार लगाई। अतंतोगत्वा एसपी के हस्तक्षेप के बाद अब उसका मुकदमा लिखा गया है।

Leave a comment