उरई, 10 दिसम्बर (हि.स.)। कोंच रोड स्थित एसआर डिग्री कालेज में 11वें आदर्श गोस्वामी समाज विवाह समारोह में 22 सजातीय युगल विधि-विधान के साथ परिणय सूत्र में बंध गये। प्रदेश की खनिकर्म और आबकारी राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई और उन्होंने नये जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
आर्थिक रूप से कमजोर सजातीय बहनों के हाथ पीले करने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदर्श गोस्वामी समाज समिति ने आज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जिसमें पूरी धूमधाम के साथ विवाह की रीतियां संपन्न कराई गईं। सभी कार्यक्रम वैदिक विधि-विधान के अनुसार हुए। इसके पहले सभी दूल्हों की एक साथ भव्य बारात निकाली गई। जिनका द्वारचार आयोजकों ने अपनी बेटी के द्वारचार की तरह किया।
नवयुगलों में गडडन संग मधू, रविनेश संग दीक्षा, राहुल संग नेहा, जयचंद संग छाया, रोहित संग नेहा, केशव संग रंजना, अमित संग शिल्पी, हरीओम संग शिल्पी, महेंद्र संग कविता, शिवशरण संग आकांक्षा, आदित्य संग गुड़िया, संजीव संग बन्नो, शिवपाल संग संतोषी, शिवकुमार संग अंजली, सुरेंद्र संग रानी, अरविंद संग जसोदा, दीपक संग रचना, नीरज संग रागिनी, दिलीप संग लक्ष्मीदेवी, भानुदय संग पूनम और शिवकुमार संग दीक्षा अग्नि को साक्षी बनाकर सात फेरे लेने के बाद जीवन साथी बन गये। कार्यक्रम में कालपी के विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ के विधायक मूलचंद निरंजन, नव निर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र पाण्डेय गुरूप्रसाद शर्मा, भगवती शरण शुक्ला, पूर्व आईएएस आरपी गोस्वामी, कुलदीप, मनोज राजपूत, पुष्पेंद्र सेंगर, कृपा शंकर द्विवेदी बच्चू महाराज, रामअनुग्रह गुर्जर, हरीमोहन पांचाल, संजीव गोस्वामी, दिवाकर शास्त्री, मंजू वर्मा, कमलेश, रवि कुशवाहा, जयकुमार ओमरे, आकाश गोस्वामी, बादाम कुशवाहा आदि भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
कार्यक्रम संयोजक गणेश दत्त गिरि ने सभी अतिथियों को माल्यापर्ण किया और कार्यक्रम के बाद उनका आभार जताया। इसके पहले राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और अपने मुंह बोले भाई शैलेंद्र पाण्डेय के घर गई और भोजन किया। ध्यान रहे कि शैलेंद्र पाण्डेय को अर्चना पाण्डेय के पिता और पूर्व सहकारिता मंत्री स्वं. रामप्रकाश त्रिपाठी पुत्रवत मानते थे। प्रस्थान के पहले अर्चना पाण्डेय ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ उनके कार्यों की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिये।

Leave a comment