उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह द्वारा खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों व कारोबारियों को पम्पलेट व गोष्ठियों के माध्यम से खाद्य नियमों की जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।
शासन के निर्देश पर नियमों की जानकारी देने के लिए अनुरागी संस्था का चयन किया गया है। शनिबार को विभागीय डीओ डा. प्रियंका सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र यादव ने संस्था के द्वारा नामित बालंटियर कुंदन सिंह व रविन्द्र सिंह को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बालंटियरों की जानकारी दी गयी कि खाद्य कारोवारियों व छोटे दुकानदारों को नियमों के बारे में जागरुक किया जाये जिससे उन्हें जानकारी हो सकेें। इस सम्बंध में डीओ डा. प्रियंका सिंह ने बताया कि यह बालंटियर दुकानदारों व विभाग के बीच में सेतु का कार्य करेंगे और पम्पलेट व गोष्ठी के माध्यम से व्यापारियों को जागरुक करेंगे।

Leave a comment