उरई । रविवार को सुबह कैलिया थाने के ग्राम खैरी में एक अधेड़ ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। बताया गया है कि मृतक शराब पीने का आदी था लेकिन फांसी पर क्यों झूला, यह अभी भी अज्ञात है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी निवासी गुमानसिंह के पुत्र अनंतराम अहिरवार (48) आज सुबह लगभग पांच बजे घर की म्यांरी से फंदा बांध कर झूल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे राजीवकुमार अहिरवार द्वारा दी गई सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। आत्महत्या का कारण फिलवक्त नहीं मालूम पड़ सका है, अलबत्ता यह जरूर बताया गया है कि मृतक शराब पीने का लती था।






Leave a comment