
कोंच-उरई । समान काम के बदले समान वेतन दिये जाने की मांग पंचायत मित्रों की ओर से उठाई गई। आज उन्होंने विधायक मूलचंद्र निरंजन को ज्ञापन देकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की गुहार लगाई।
आज विकास खंड नदीगांव के पंचायत मित्रों ने विधायक मूलचंद्र निरंजन से मुलाकेात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने विधायक को ज्ञापन देकर कहा कि वह लोग शासन द्वारा लागू सभी योजनाओं वृद्घावस्था पेंशन, विधवा व विकलांग पेंशन आदि के क्रियान्वयन एवं राज्य वित्त, चौदहवें वित्त व मनरेगा योजना में ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बाबजूद उन लोगों को अपने परिवारों का भरण पोषण करने के लिये शासन की ओर से सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है जिसके उनके परिवारों के समक्ष भुखमरी की नौबत तो बन ही रही है, बच्चों की शिक्षा दीक्षा भी प्रभावित हो रही है। इस स्थिति से क्षुब्ध होकर उनके कई साथी अपनी जान गवां चुके हैं। उन्होंने मांग की कि उन्हें समान काम के लिये समान वेतन दिलाया जाये। इस दौरान रामकुमार, शत्रुघ्नलाल द्विवेदी, प्रमोदकुमार, वीरपाल सिंह, ओमप्रकाश, राजकुमार, अकील हसन, ब्रजेश कुमार, यतेन्द्रसिंह, श्यामजी तिवारी, महेशकुमार आदि मौजूद रहे।






Leave a comment