
कोंच-उरई । मानवाधिकार दिवस पर मानवाधिकार संगठन की स्थानीय इकाई ने गोष्ठी का आयोजन कर अपने संगठनकर्ताओं को आगाह किया कि मानवाधिकारों के हनन पर उन्हें अपनी पैंनी निगाहें जमा कर रखनी होंगी ताकि इनके उल्लंघन के मामलों को ऊपर स्तर तक ले जाकर कार्यवाही कराई जा सके।
संगठन के नगर अध्यक्ष कमलेश वर्मा की अध्यक्षता तथा ब्लॉक अध्यक्ष नितिन कटियार, नगर उपाध्यक्ष की मौजूदगी में चित्रांश स्कूल नया पटेलनगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि आजकल मानवाधिकारों को लेकर वैश्विक संगठन भी अति संवेदनशील हैं और हर छोटी बड़ी बात को गंभीरता से संज्ञान में लेकर कार्यवाही कराने के लिये तत्पर हैं। उनके सांगठनिक पदाधिकारियों और सदस्यों का भी नैतिक दायित्व है कि अपनी आंखें और कान खुले रख कर मानवाधिकारों का हनन न होने दें। इस दौरान संजय गोस्वामी, विजय कुशवाहा, अरुण दुवे, शशिकांत, शरदकुमार, दयाराम पटेल, कृष्णा वर्मा, अनिल मंत्री, कमलेश कटियार, दीपेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।






Leave a comment