कालपी(जालौन)। स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला कालपी नगर आज भी रेलवे विभाग की उपेक्षा के कारण रेलवे स्टेशन में यात्रियों को सुविधा के नाम पर भय, असुरक्षा तथा दूषित खाद्य सामग्री मिलने के कारण यात्रीगण परेशान होने के साथ-साथ अपने को उपेक्षित महसूस करते है।
ज्ञातव्य हो कि कालपी नगर हाथ कागज उद्योग के क्षेत्र में पूरे भारत में महत्वपूर्ण स्थान रखता है स्थानीय यात्रियों को पूरे देश में हाथ कागज की बिक्री हेतु आना जाना पड़ता है। लेकिन कालपी रेलवे स्टेशन पर एक भी सुपरफास्ट टेªन न रूकने के कारण यात्रियों को लंबी यात्रा करने हेतु कालपी से उरई अथवा कानपुर जाना पड़ता है। परिणाम स्वरूप यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। पचास हजार से अधिक आबादी वाले इस नगर के नागरिकों द्वारा पिछले कई वर्षो से निरन्तर मांग की जा रही है कि कालपी स्टेशन में कम से कम दो सुपरफास्ट टेªेने रोकी जावे लेकिन जनप्रतिनिधियों सांसद तथा विधायक द्वारा इस जनहित की मांग समाधान हेतु गहरी रूचि न लेने के कारण इस समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। रेलवे स्टेशन की चाय एवं समोसे पकौड़े अगर पेट में चले जाये तो यात्रियों का बीमार होना निश्चित है। सड़े-गले दो दिन के बासे दूषित समोसे रिजेक्ट की गई चाय की विषाक्त रंग मिली पत्ती की बनी चाय यात्रियों को कैंसर जैसे खतरनाक रोगों तक पहंुचा देती है। कहने को तो स्टेशन पर जीआरपी की सुविधा है लेकिन बाहरी बैंडरों द्वारा दूषित खाद्य सामग्री बेचकर यात्रियों से खुली लूट हो रही है। सुरक्षा के नाम पर खुलेआम अपराधी तत्व घूमते रहते है। जिसके कारण यात्रियों के साथ हमेशा असुरक्षा का खतरा बना रहता है तथा रेलवे स्टेशन के पास कई बार लूट जैसी सनसनीखेज घटनाएं भी घट चुकी है जिसके कारण यात्री अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है। कालपी बारसंघ के पूर्व अध्यक्ष कामरेड राजेन्द्र सिंह जादौन, विद्वान अधिवक्ता अपूर्व शरद श्रीवास्तव, रामो बामो क्लब के प्रवक्ता नरेन्द्र तिवारी ने रेलवे विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जनहित में उपरोक्त समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।
पूर्व सांसद की घोषणा महज लालीपाॅप
कालपी। जनपद के पूर्व सांसद जिन्होंने कालपी नगर में हाथ कागज उद्य़मियों द्वारा आयोजित समारोह में घोषणा की थी दो माह के अंदर कालपी में सुरपफास्ट टेªनों का स्टाप करवा दूंगा लेकिन यह महज लालीपाॅप साबित हुआ है। हाथ कागज उद्यमियों द्वारा रायल गार्डन में आयोजित समारोह में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी का जमकर स्वागत सत्कार किया गया था और उद्यमियों द्वारा अपनी ज्वलंत समस्याओं से सांसद को अवगत कराने पर पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने समारोह में घोषणा की थी कि रेलमंत्री से उनके अच्छे रिस्ते है और शीघ्र ही कालपी स्टेशन की ज्वलंत समस्याओं और दो सुपरफास्ट टेªनों का ठहराव कालपी में करवाकर व्यापारियों को राहत दिलाई जाएगी। लेकिन आज तक व्यापारियों की समस्याओं का कतई समाधान नही हुआ तथा पूर्व सांसद की घोषणा महज लालीपाॅप साबित हुई है।

Leave a comment