उरई। जालौन क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने मंदिर में घात लगाकर अष्टधातु की कीमती मूर्तियां चोरी कर ली। जिसके बाद क्षेत्र भर में हड़कंप मच गया। श्रद्धालु इस चोरी को लेकर बेहद उद्वेलित नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द चोरी गई मूर्तियां बरामद करने की गुहार लगाई है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने रामजानकी मंदिर में सेंध लगा दी और राम, सीता व लक्ष्मण जी की 30-30 किलो की अष्टधातु की मूर्तियां गायब कर दीं। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तब चोरी का पता चला। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक चोरों को लेकर कोई सुराग नही लग सका है।

Leave a comment