उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद जालौन इकाई ने यहां जारी विज्ञप्ति के माध्यम से ब्लाक जालौन के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गौतम के भ्रष्टाचारों की जांच कराकर दंडित किए जाने की मांग की है साथ ही महासंघ ने चेतावनी दी कि अगर खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई नही करता तो वे आरपार की लड़ाई लड़ने को विवश होगे।
महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, जिला प्रभारी अरविंद नगाइज, संघर्ष समिति के अध्यक्ष इलियाश मंसूरी, जिला महामंत्री प्रदीप चैहान, कार्यवाहक जिला महामंत्री अरूण पांचाल आदि शिक्षक नेताओं ने खंड शिक्षाधिकारी जालौन विनोद गौतम के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खंड शिक्षाधिकारी विनोद गौतम ने ब्लाक जालौन के दर्जनों विद्यालयों के कृषिफंड और रखरखाव खातों से बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश फर्जी दस्तावेज तैयार कर लगभग दस लाख रुपये की धनराशि अपने चहेते शिक्षकों के खातों के जरिये हड़प किया है। शिक्षक नेताओं ने खंड शिक्षाधिकारी के ऊपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए और जिला प्रशासन से मांग की है कि खंडशिक्षाधिकारी जादौन विनोद गौतम के भ्रष्टाचार की गंभीरता होनी चाहिए अन्यथा की स्थिति में महासंघ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगा।

Leave a comment