कोंच-उरई । कोंच में बाइकों की चोरी की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं, अभी पिछली तीन चोरियां दर्ज भी नहीं हो पाई थीं कि बीती रात चोरों ने फिर एक बाइक को उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम माडऱी थाना कोतवाली जालौन निवासी रामवीरसिंह पुत्र भागीरथ बीती शाम यहां बल्दाऊ धर्मशाला में अपने एक रिश्तेदार की शादी में आया था। उसने अपनी बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस नं. यूपी 92 के 2513 बाहर रोड पर लॉक करके खड़ी कर दी और शादी कार्यक्रम में शामिल होने अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद जब बाहर आया तो बाइक अपने स्थान से नदारत मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो उसने कोतवाली में चोरी की तहरीर दे दी है।






Leave a comment