कोंच(उरई)। कोंच में इस समय वाहन चोर सक्रिय है और एक घटना के बाद घटना दर घटना कर लोगो की नींद हराम किये है वाहन चोरी की घटना से वाहन मालिकों में जबरदस्त रोष है आज वाहन चोरी की घटना का मामला फिर प्रकाश में आया है ताजी घटना कोंच रेलवे स्टेशन पर घटी जहाँ ग्राम लौना निवासी संजीव अपने बहनोई को छोड़ने रेलवे स्टेशन आया था जब वह अपने बहनोई को छोड़कर बाहर आया तो उसकी मोटर साईकिल गायब थी गाड़ी संजीव के बहनोई बादाम सिंह पाल निवासी बसीठ की गाड़ी हीरो होंडा एच एफ डीलक्स यू पी 92 आर 5651 थी उसने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह उसे नही मिली उसने परेशान होकर कोतवाली में तहरीर दी फिलहाल कोंच क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह इस कदर सक्रिय है कि वह महीने में कई घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द पैदा कर रहे है।







Leave a comment