उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में गत दिवस एण्टी भूमाफिया समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सरकारी विभागों की सम्पत्ति एवं ग्राम पंचायतों की भूमि पर अवैध कब्जों की समीक्षा की गई। जनपद में चिन्हित 17 विभागों की सम्पत्ति पर अवैध कब्जों की सूचना पोर्टल पर अपलोड कराई गई है। जिस पर 1164 अवैध कब्जा धारकों के सापेक्ष 94 वाद दायर कराकर कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही 385.203 हे. अतिक्रमित भूमि में से 343.211 हे. भूमि अति क्रमण मुक्त करा ली गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों की 82.681 हे. भूमि अतिक्रमण के सापेक्ष 66.505 हे. भूमि अतिक्रमण एवं अवैध कब्जेदारो से मुक्त कराई गई। जिलाधिकारी ने 17 विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अवैध भूमि को शीघ्रता से मुक्त कराकर उसे अपलोड कराये जिससे मामले लम्बित न दिखें। इसके साथ ही पक्के भवनों पर कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दायर कराकर विधिक कार्यवाही कराकर अवैध कब्जे मुक्त करायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी न्यायिक गुलाबचन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी उपजिलाधिकारी उरई, कोंच, कालपी, माधौगढ़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Leave a comment