उरई । चुर्खी थाने के मुसमरिया गाँव में महिला ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली जबकि उसके भाई ने ससुरालियों के ख़िलाफ़ हत्या का मुक़दमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है ।

मुसमरिया निवासी राजा सिंह की पत्नी आरती (28वर्ष) का शव मंगलवार को उसके कमरे में फाँसी  पर झूलता मिला जिससे उसके घर में हड़कंप मच गया ।  आरती का विवाह 7 जून 2010 को राजा के साथ हुआ था । शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों में अनबन हो गई जिसके बाद राजा मुंबई चला गया । आरती के परिजनों का आरोप है कि उसने मुंबई में दूसरी शादी भी कर ली है । इस मामले में उसके और उसके परिवार के अन्य लोगों के ख़िलाफ़ आरती ने दहेज उत्पीड़न का मुक़दमा भी दर्ज करा दिया था । आरती के भाई धीरेन्द्र का आरोप है कि इसी रंजिश की वजह से ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव फाँसी पर लटका दिया । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है । जाँच के बाद कार्रवाई की जायेगी ।

Leave a comment