उरई । मंगलवार को कालपी में यमुना पर हुए हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई ।
दौलतपुर निवासी हाजी मासूख (60वर्ष ) बाइक से कानपुर देहात की तरफ से जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने उसमें टक्कर मार दी । कार की स्पीड बेहद तेज थी जिसकी वजह से हाजी मासूख मौके पर ही ढेर हो गए । इस बीच कार रफ़ू चक्कर हो गई । बाद में कालपी के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता मौके पर पहुँचे और शव को सील बंद कर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया ।







Leave a comment