उरई । एट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध गैस रीफिलिंग करने वाली एक दुकान पर दविश दी जहाँ कई छोटे , बड़े गैस सिलेंडर जब्त किए गए ।

एट में  धुरट निवासी प्रदीप कुमार सोनी की दुकान पर अवैध रूप से गैस रीफिलिंग होने जानकारी पिरौना चौकी इंचार्ज प्रमोद वर्मा को मिली जिस पर उन्होने जाल बिछा कर मंगलवार को दोपहर में उसके यहाँ दविश  डाल दी । इस दौरान वहाँ से 7 बड़े और 5 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए । पुलिस ने पूर्ति विभाग को सूचना भेज दी जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह मौके पर पहुँचे और उन्होने प्रदीप पर मुक़दमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी ।

Leave a comment